बदायूं: आवास विकास कॉलोनी में बाइक रोककर गाली देने का विरोध करने पर पांच लोगों ने युवक को लाठी-डंडा और सरिया से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jan 1, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोटनपुरा मोहल्ले के रहने वाले दीपक पुत्र रामचंद्र वाल्मीकि ने बताया कि वह अपनी बाइक से आवास विकास कॉलोनी में रिश्तेदार को छोड़ने गया था। कि तभी वहां पर मौजूद लोगों ने उसकी बाइक रोक ली और गालियां देने लगे। जिसका विरोध दीपक ने किया। जिस पर पांच लोग ने उस पर हमला बोल दिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर घायल किया।