बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड पर जहरखुरानी के शिकार युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, परिजन भी पहुंचे
Budaun, Budaun | Dec 19, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के मिर्जापुर सोहरा गांव के रहने वाले सोहिल पुत्र युनिस चांदनी चौक में रहता है। वहां उसकी सैलून की दुकान है। वह रात में दिल्ली से चला था। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने उसे अपना शिकार बना लिया। उसे नशीली दवा किसी पदार्थ में दे दी। सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर मिला। तो रोडवेज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।