बदायूं: बदायूं डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक, सोत नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बनाई गई कार्य योजना
Budaun, Budaun | Dec 18, 2024 बदायूँ जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोत नदी को पुनर्जीवित करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने गंगा ग्रामों का पुनः सर्वेक्षण कर अगर कोई ग्राम छूट गया है तो उसको भी जोड़ने के लिए कहा।वहीं उन्होंने महाकुंभ 2025 के लिए कार्य योजना बनाने के लिए भी कहा।