उज्जैन शहर: ऋषि नगर में ₹10 लाख के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेवर बेचने की फिराक में थे आरोपी
ऋषि नगर में 10 लाख रुपए के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।वारदात को किराये पर रह रहे युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी केशव जोशी 9 अप्रैल को घर में ताला लगाकर कोचिंग गए थे, जबकि उनकी मां मायके त्रिप्ती परिसर गई हुई थीं। शाम करीब 7