नामकुम: नामकुम में जनगणना के पहले चरण का निरीक्षण करने पहुंची केंद्रीय टीम
Namkum, Ranchi | May 20, 2026 नामकुम में जनगणना के प्रथम चरण का निरीक्षण करने बुधवार सुबह करीब दस बजे केंद्रीय टीम पहुंची। केंद्रीय टीम ने कुटीयातू गांव में सर्किल संख्या 36-37 के प्रगणक ब्लॉक का निरीक्षण कर मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य की जानकारी ली। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि यह अभियान 16 मई से 14 जून तक चलेगा।