Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहये केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा #SonamWangchuk #cocrochjantaparty #AbhijitDipke #JantarMantar

Namkum, Ranchi | Jul 25, 2026

MORE NEWS

मांडर के ब्राम्बे में एबीवीपी की प्रदेश स्तरीय सदस्यता कार्यशाला संपन्न, सदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति*

राँची: मांडर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), झारखंड प्रदेश की ओर से रविवार को मांडर के ब्राम्बे स्थित जोहार भवन में प्रदेश स्तरीय सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आगामी सदस्यता अभियान को प्रभावी, सुव्यवस्थित और व्यापक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था।

कार्यशाला में सदस्यता अभियान की कार्ययोजना, संगठन की कार्यपद्धति, विद्यार्थियों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति तथा सदस्यता विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को राज्य के प्रत्येक महाविद्यालय और विश्वविद्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करता है। सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़कर शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यशाला में प्रदेश एवं विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश संगठन मंत्री पशुपति उपमन्यु, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी, शिवेंद्र सौरभ, देवी सिंह, रोहित देव, प्रिंस सिंह, पिंटू मुंडा, हिमांशु दुबे, व्यवस्था प्रमुख आदर्श प्रसाद, ग्रामीण जिला संयोजक दीपक कुमार सिंह, रोहित, शिवम, अनिकेत, सुभाष, राहुल, पंकज, विशाल, अंजली, शिवानी, आंचल, कुमकुम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के व्यवस्था समन्वयक उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि मांडर में पहली बार एबीवीपी का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम समाज के दानदाताओं एवं शुभचिंतकों के सहयोग और आशीर्वाद से सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

मांडर के ब्राम्बे में एबीवीपी की प्रदेश स्तरीय सदस्यता कार्यशाला संपन्न, सदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति* राँची: मांडर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), झारखंड प्रदेश की ओर से रविवार को मांडर के ब्राम्बे स्थित जोहार भवन में प्रदेश स्तरीय सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आगामी सदस्यता अभियान को प्रभावी, सुव्यवस्थित और व्यापक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला में सदस्यता अभियान की कार्ययोजना, संगठन की कार्यपद्धति, विद्यार्थियों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति तथा सदस्यता विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को राज्य के प्रत्येक महाविद्यालय और विश्वविद्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करता है। सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़कर शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यशाला में प्रदेश एवं विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश संगठन मंत्री पशुपति उपमन्यु, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी, शिवेंद्र सौरभ, देवी सिंह, रोहित देव, प्रिंस सिंह, पिंटू मुंडा, हिमांशु दुबे, व्यवस्था प्रमुख आदर्श प्रसाद, ग्रामीण जिला संयोजक दीपक कुमार सिंह, रोहित, शिवम, अनिकेत, सुभाष, राहुल, पंकज, विशाल, अंजली, शिवानी, आंचल, कुमकुम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के व्यवस्था समन्वयक उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि मांडर में पहली बार एबीवीपी का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम समाज के दानदाताओं एवं शुभचिंतकों के सहयोग और आशीर्वाद से सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Namkum, Ranchi | Jul 20, 2026

झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहये केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा #SonamWangchuk #cocrochjantaparty #AbhijitDipke #JantarMantar - Namkum News