मधवापुर: सलेमपुर के प्राइवेट बिजली मिस्त्री दिनेश मंडल की मौत के बाद विधवा के जिम्मे बकाया ऋण माफ करने की पहल शुरू
हाई टेंसन तार की चपेट में सलेमपुर के प्राइवेट बिजली मिस्त्री दिनेश मंडल की मौत के बाद, उसकी विधवा के जिम्मे बकाया ऋण को माफ कराने की पहल शुरू की गयी। पूर्व प्रमुख रत्नेश्वर ठाकुर ने विधवा और मृतक के परिवारवालों से मिल कर उनलोगों की समस्याओं की जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने मधवापुर जीविका परियोजना प्रबंधक अजय शंकर से मिलकर विधवा का ऋण माफ विषय पर बातें की।