बीकानेर: कुम्हारों के मोहल्ले में युवक पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में कराया भर्ती
बीकानेर में गंगाशहर थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ले में सोमवार रात हुए विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बबलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई,