Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

#नोटों पर गांधी जी के जगह श्री राम का तस्वीर लगाया जाये। रजनीश प्रताप गोलू जनशक्ति कार्यकर्त्ता

Buxar, Buxar | Oct 28, 2022

MORE NEWS

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 03 अगस्त 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत  की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन 

आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 27 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

जनता दरबार में प्राप्त कुल 27 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 10 राजस्व विभाग, 10 विकास से एवं 07 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।

जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 03 अगस्त 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 27 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 27 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 10 राजस्व विभाग, 10 विकास से एवं 07 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 3, 2026

शुक्रवार को सुबह 11 बजे से हावड़ा दिल्ली मुख्य रेलमार्ग रहेगा जाम, यह है वजह ..

शुक्रवार को सुबह 11 बजे से हावड़ा दिल्ली मुख्य रेलमार्ग रहेगा जाम, यह है वजह ..

Buxar, Buxar | Aug 3, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 अगस्त 2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं माय भारत के तत्वावधान में राजकीय अभियंत्रण कॉलेज बक्सर में “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस विशेष कार्यक्रम में बक्सर के युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़कर संबोधन में सहभागिता की। 

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर से जुड़े युवाओं को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा देश के प्रत्येक युवा को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में होना चाहिए। 

प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों, परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए नशा मुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुनकर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं में विशेष उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि ने उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और युवाओं से नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं प्राचार्य, राजकीय अभियंत्रण कॉलेज बक्सर की विशेष सहयोग एवं सक्रिय भूमिका रही। 
सभी प्रखंड कार्यालय से भी इस कार्यक्रम में बक्सर के युवा समूह की सहभागिता सुनिश्चित हुई। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं ने “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत करने तथा देश को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers Mera Yuva Bharat - MY Bharat

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 अगस्त 2026 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं माय भारत के तत्वावधान में राजकीय अभियंत्रण कॉलेज बक्सर में “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बक्सर के युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़कर संबोधन में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर से जुड़े युवाओं को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा देश के प्रत्येक युवा को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों, परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए नशा मुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुनकर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं में विशेष उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि ने उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और युवाओं से नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं प्राचार्य, राजकीय अभियंत्रण कॉलेज बक्सर की विशेष सहयोग एवं सक्रिय भूमिका रही। सभी प्रखंड कार्यालय से भी इस कार्यक्रम में बक्सर के युवा समूह की सहभागिता सुनिश्चित हुई। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं ने “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत करने तथा देश को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers Mera Yuva Bharat - MY Bharat

Buxar, Bihar | Aug 3, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 अगस्त 2026

जिला प्रशासन, बक्सर एवं जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कला भवन, बक्सर में आयोजित जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लगभग 16 वर्षों के अंतराल के बाद जिले में इस प्रतियोगिता का आयोजन होने से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बक्सर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव अवसर एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा अनुशासन, समर्पण और नशामुक्त जीवन का संदेश देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार ने कहा कि जिला पदाधिकारी, बक्सर के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं जिला खेल पदाधिकारी, बक्सर के कुशल नेतृत्व के कारण लंबे अंतराल के बाद बक्सर में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलेगा तथा आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, जिला खेल पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा), बक्सर, श्री सुबोध कुमार राय, सचिव , जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर एवं श्री अविनाश कुमार सिंह, अध्यक्ष, जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों, शिक्षण संस्थानों एवं व्यायामशालाओं से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जोश, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। जिला प्रशासन, बक्सर एवं जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर द्वारा प्रतियोगिता के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।

यह आयोजन बक्सर जिले में पावरलिफ्टिंग खेल के पुनर्जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन भविष्य में जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar Bihar State Sports Authority - BSSA #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 अगस्त 2026 जिला प्रशासन, बक्सर एवं जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कला भवन, बक्सर में आयोजित जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लगभग 16 वर्षों के अंतराल के बाद जिले में इस प्रतियोगिता का आयोजन होने से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का संचार देखने को मिला। अपने प्रेरणादायी संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बक्सर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव अवसर एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा अनुशासन, समर्पण और नशामुक्त जीवन का संदेश देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार ने कहा कि जिला पदाधिकारी, बक्सर के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं जिला खेल पदाधिकारी, बक्सर के कुशल नेतृत्व के कारण लंबे अंतराल के बाद बक्सर में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलेगा तथा आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, जिला खेल पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा), बक्सर, श्री सुबोध कुमार राय, सचिव , जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर एवं श्री अविनाश कुमार सिंह, अध्यक्ष, जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों, शिक्षण संस्थानों एवं व्यायामशालाओं से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जोश, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। जिला प्रशासन, बक्सर एवं जिला पावरलिफ्टिंग संघ, बक्सर द्वारा प्रतियोगिता के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। यह आयोजन बक्सर जिले में पावरलिफ्टिंग खेल के पुनर्जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन भविष्य में जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar Bihar State Sports Authority - BSSA #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 3, 2026

Ghazipur News: गहमर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

Ghazipur News: गहमर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

Buxar, Buxar | Aug 3, 2026

#नोटों पर गांधी जी के जगह श्री राम का तस्वीर लगाया जाये। रजनीश प्रताप गोलू जनशक्ति कार्यकर्त्ता - Buxar News