बड़वाह: बड़वाह नगर पालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया महालक्ष्मी पूजन, सुख-समृद्धि की कामना
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर पालिका परिषद कार्यालय मे दीपावली के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महालक्ष्मी का पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां महालक्ष्मी की पूजा कर नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की।