राजपुर: धनसोई शिवाला घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मां काली की पंचित पूजा
Rajpur, Buxar | Jun 29, 2026 जिले के धनसोई शिवाला घाट स्थित मां काली मंदिर परिसर में सोमवार को मां काली की पंचित पूजा श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां काली के चरणों में शीश नवाया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।