मुगलसराय: मुगलसराय में सकलडीहा में अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में मुगलसराय बार ने किया प्रदर्शन, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
मुगलसराय तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार दोपहर 2 बजे सकलडीहा तहसील में एक तहसीलकर्मी पर अधिवक्ता से मारपीट को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं अधिवक्ताओं की गरिमा और न्यायिक व्यवस्था की मर्यादा के विपरीत हैं।