शिवपुरी नगर: पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने व जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रहने वाले दीपक गोलिया ने आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को एक पुलिसकर्मी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। साथ ही पत्नी घर से करीब 2.70 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी लेकर चली गई।