कटघोरा: सीईओ हटाने के विरोध में जनप्रतिनिधि नाराज, आंदोलन की दी चेतावनी
Katghora, Korba | May 21, 2026 कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जय प्रकाश डड़सेना को अचानक जिला पंचायत कोरबा अटैच किए जाने के आदेश के बाद जनप्रतिनिधियों में नाराजगी खुलकर सामने आ गई है।