पुपरी: विधुत विभाग ने परसौनी में बिजली चोरी करते एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा, पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज
विधुत विभाग द्वारा परसौनी में लक्ष्मण मुखिया को विधुत ऊर्जा चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस संबंध में विधुत कनिय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर बुधवार को 2 बजे दिन में पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि विधुत ऊर्जा चोरी से विभाग को 24 हजार 729 रूपए की आर्थिक क्षति हुई है।