#संदलपुर में मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की बनी मिसाल
संदलपुर। कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे में मोहर्रम के अवसर पर परंपरागत ढंग से ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने करबला के शहीदों, विशेष रूप से हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।
ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने ताजियों का स्वागत किया और अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।
जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान संदलपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरविन्द मिश्रा, हेड कांस्टेबल राजकुमार सहित पूरा पुलिस स्टाफ पूरी तरह चौकन्ना और सतर्क र�