बैतूल नगर: येनखेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक के सामने कुत्ता आने से बेकाबू होकर पलटी, दो युवक घायल, एक गंभीर
येनखेड़ा में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सर्वेश्वर मालेकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी चोपना को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है और उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज जारी है।