नौगढ़: कुबराडीह आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, डीएम ने जांच के आदेश दिए, कार्रवाई का भरोसा
कुबराडीह आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका भर्ती को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आज बुधवार दोपहर 12 बजे को अभ्यर्थी अनिता के पति सुनील कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया।वहीं जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।