सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र के मुख्य बाजारों में ASP ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जनपद हाथरस में शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने सादाबाद क्षेत्र के मुख्य बाजारों, चौराहा पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद जे0एन0 अस्थाना, सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।