चानन: धनवा गांव से चानन थाना पुलिस ने फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
चानन थाना कांड संख्या 38/24 मामले में पुलिस ने धनवा गांव से इसी गांव के रहने वाले स्व. कृष्णा मंडल के पुत्र फरार शराब तस्कर कमल किशोर कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 12:10 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल 2024 को मानपुर गांव में बाइक से 100 लीटर में हुआ शराब जब्त हुआ था. तब 3 में से 1 तस्कर फरार हो गया था.