पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में चार युवक गिरफ्तार
3 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए हथियार लहराने का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे मालसलामी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो युवकों के पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।