मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के हुरुआ देवरी के पास बच्चों को स्कूल छोड़ने गए ड्राइवर को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
बताते चले कि बुधवार की सुबह लगभग 8:00 बजे पडरी थाना क्षेत्र के हुरूआ देवरी के पास। केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को छोड़ने गए ऑटो ड्राइवर को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। ऑटो ड्राइवर का मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। ऑटो ड्राइवर मोती सोनकर जो की कोतवाली देहात के पांडेपुर का रहने वाला है। और वह बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में छोड़ने गया था।