मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र लोहदी में युवक की हत्या से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली कटरा पर वादी अकालूं पुत्र स्वर्गीय अशफाक निवासी बड़ी बसही थाना कोतवाली कटरा द्वारा नाम जद अभियुक्त के विरुद्ध वादी के पुत्र को नशा मुक्ति केंद्र में कार्य करने वालों द्वारा मारा पीटा गया जिससे मृत्यु होने के संबंध में तहरीर दी गई। जिसमें पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार की शाम 4:00 बजे दो अभियुक्त और गिरफ्तार किए गए।