चौमूं: चौमूं उपखंड क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: फार्म पॉन्ड में मां और दो मासूम बेटियों के शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी
Chomu, Jaipur | Jun 30, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ थाना इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के खेजरोली नगरपालिका क्षेत्र की लेसवा की ढाणी स्थित एक फार्म पॉन्ड में महिला और उसकी दो बेटियों के शव तैरते मिलने से इलाके में आस पास के इलाके सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को पॉन्ड से बाहर निकाला।