मुरैना नगर: विचोली नहर पुलिया के पास दो बाइक सवारों की टक्कर, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
माता बसैया थाना क्षेत्र के बिचोली नहर की पुलिया के पास दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई ,जिसमें तीन लोग घायल हो गए ,जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, बताया जाता है कि दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हुई है।