मुरैना नगर: कटेलापुरा गांव में वृद्ध ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जांच में जुटी
जिले के सिहोनियाँ थाना क्षेत्र के कटेलपुरा गांव में रहने वाले एक वृद्ध ने बीती देर शाम फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।पता चलते ही परिजन फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आये यहाँ डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल पुलिस चौकी ने बॉडी को शव गृह में रखवा दिया।आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग क़ायम कार मामले की जांच शुरू की।