मुरैना नगर: मुरैना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का आरोप, 'वर्दी का खौफ खत्म, पुलिस पिट रही है'
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अल्प प्रवास पर आज मुरैना पहुंचे यहाँ पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस विभाग को लेकर कहा कि वर्दी से अपराधी नहीं डरेगा तो फिर प्रदेश कैसे चलेगा।उन्होंने कहा कि भोपाल, इंदौर में हाल ही में पुलिसकर्मियों की पिटाई के मामले सामने आए हैं तथा मुरैना में भी कई बार इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं।50% पुलिस जवान नहीं है।