गांधी जयंती पर नगर पंचायत सारागांव में लिया स्वच्छता का संकल्प
“स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान” के तहत नगर पंचायत सारागांव में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
स्वच्छ सारागांव, स्वस्थ सारागांव की दिशा में सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया।
#GandhiJayanti #SwachhtaHiSeva #JanjgirChampa #सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #SevaSankalpAbhiyan #SevaMeraYogdaan #Chhattisgarh