बैतूल नगर: आंधी भी नहीं बुझा सकी आस्था की लौ: आशारामजी बापू के अवतरण दिवस पर जलती रही मुख्य ज्योत, भक्तों ने बताया चमत्कार
बैतूल के चिखलार आश्रम में उस वक्त एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला… जब तेज आंधी और तूफानी हवाओं के बीच भी आस्था की लौ अडिग रही। मौका था आशारामजी बापू के अवतरण दिवस का… जहां श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सत्संग, भजन और भंडारे के बीच हजारों श्रद्धालु इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल हुए।