ज़मानिया: शादियाबाद कस्बे में फर्जी जीएसटी और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर वसूली करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, एसपी सिटी राकेश
गाजीपुर जिले के शादियाबाद कस्बे में फर्जी जीएसटी व इनकम टैक्स अधिकारी बनकर दुकानदारों से वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ी गई टीम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड सरस गुप्ता (सादात निवासी) अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।