मुज़फ्फरनगर: 31 अगस्त को घर से निकला वंश, फिर नहीं लौटा! मां ने हत्या का आरोप लगाया, SSP से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की गुहार
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में वंश की मौत के मामले में उसकी मां मौसम ने SSP से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि 31 अगस्त को वंश को उसके साथी बेलड़ा गांव बुलाकर ले गए थे, जहां कहासुनी के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि वंश की हत्या कर शव गंग नहर में डाल दिया गया। बेटे की मौत और मकान गिरने से परिवार संकट में है। मां ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई