सुल्तानपुर: जिले में मिले 3 डेंगू मरीज,2 मरीजों का राजकीय मेडिकल कालेज में हो रहा इलाज,CMS बोले करें ऐहतियात
सुल्तानपुर जिले में डेंगू के 3मरीज मिले है।जिसमें 2मरीजों का राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।CMS डॉ.एस.के गोयल ने बताया कि डेंगू को लेकर हमने पूरी तैय्यारी कर रखी है।डेंगू के अतिरिक्त वार्ड व अन्य वार्डों को मच्छरदानी युक्त किया जा रहा है।हमारे पास डेंगू के टेस्ट के लिए रैपिड टेस्ट युक्त किट पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।CMS ने ऐहतियात बरतने की अपील की