प्रतापगढ़: बच्ची की मौत पर भगवा चुंगी में चक्काजाम और पुलिस पर पथराव, नामजद व 50-60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवा चौराहे पर सड़क दुर्घटना में 8 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एंबुलेंस पर उपद्रवियों ने पथराव व हमला कर दिया। सीओ ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया की मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सुजीत कुमार, मेघई, नागेंद्र कुमार, गोलू सरोज समेत 50-60 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर ध