जमुई: इंदपे गांव में खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया किसान, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 इंदपे गांव में खेत में काम कर रहे किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान इंदपे गांव निवासी बसंत सिंह का पुत्र सुनील कुमार सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया की रविवार की सुबह सुनील अपने खेत में काम कर रहा था। तभी पास से गुजर रहे बिजली तार की चपेट में आकर झुलस कर पास के नाले पर गिर गया।