जमुई: धर्मपुर गांव में खेत में काम कर रहे युवक के पैर में सांप ने डसा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 धर्मपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक के पैर में सांप ने डस लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान खैरा प्रखंड के धर्मपुर निवासी योगेंद्र राम का पुत्र शिव किशोर कुमार के रूप की गई। परिजनों ने बताया कि शिव किशोर खेत में काम कर रहा था तभी एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।