जमुई: साकल गांव के मुसहरी में मवेशी के झटका देने के बाद गिरकर युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 3, 2024 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साकल गांव के मुसहरी में मवेशी को बाँधने के दौरान मवेशी के झटका देने के बाद अशोक मांझी गिर गया।जिससे अशोक मांझी का पैर फ्रैक्चर कर गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन द्वारा शनिवर की देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।