जमुई: दिघोय गांव में सरकारी जमीन पर बने बथान को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 दिघोय गांव में सरकारी जमीन पर बने बथान को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनो पक्षों से एक एक कुल दो लोग घायल हो गए। दोनो घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान एक पक्ष उमेश यादव तथा दूसरे पक्ष से लक्की भारती के रूप में की गई है। दोनों पक्ष के घायल ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।