खरीफ 2026 की समीक्षा और रबी 2026-27 की तैयारियों को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में संभागीय बैठक आयोजित हुई। किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और मछलीपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और शासन की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
12 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Oct 23, 2026