विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के चितरामो जंगल में हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग को कुचला, गंभीर स्थिति में हजारीबाग किया गया रेफर
विष्णुगढ़ के चितरामो जंगल में शुक्रवार को हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल उस्मान अंसारी गोविन्दपुर कला गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि वे किसी काम से जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने अचानक उसपर हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पूरे शरीर में चोट आ गई है।