फरीदपुर: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
भूता थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को दर्ज मुकदमे में ग्राम पड़ौली निवासी नंद किशोर को नामजद किया गया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत मामला दर्ज है।