लालगंज: लालगंज थाना क्षेत्र स्थित बसंता जहानाबाद घाट पर गुरुवार को गंडक नदी में स्नान के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति लापता हो गए
बसंता जहानाबाद घाट पर गुरुवार को गंडक नदी में स्नान के दौरान 55 वर्षीय राम प्रवेश राय लापता हो गए। उनकी साइकिल और कपड़े घाट पर मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय मुखिया, नाविकों और मछुआरों की मदद से देर शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम के साथ दोबारा सर्च अभिया