अशोक नगर: गैस सिलेंडर न मिलने पर लोगों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
अशोकनगर में गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। गुना रोड स्थित डीसी गैस गोदाम के उपभोक्ता सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कार्यालय के गेट पर खाली सिलेंडर रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। इन उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्हें मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज आ गया था।