मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में घर के सामने पेशाब करने से मना करने पर दबंगों ने की मारपीट, एसपी से की गई शिकायत
क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी उपेन्द्र सिंह ने मंगलवार की सुबह 11 बजे एसपी से शिकायत की जिसमें बताया कि उसके घर के सामने दबंग पेशाब कर रहा था। जब मना किया तो अपने साथियों के साथ आकर मारपीट की जिससे पीड़ित परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से शिकायत की है।