झाझा: सोहजाना गांव में रुपए नहीं मिलने से नाराज पुत्र ने पिता को मारपीट कर किया घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Sep 27, 2024 झाझा नगर क्षेत्र स्थित सोहजाना गांव में पिता के द्वारा पुत्र को रूपए नही दिए जाने से नाराज पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग की पहचान भीम यादव के रूप में हुई जो अपना इलाज करवाने के लिए दोपहर 12 बजे रेफरल अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज किया गया। घायल ने बताया कि छोटा बेटा नूनदेव यादव नशा करता है और ₹3लाख मांगा।