सारण छपरा : प्रखण्ड सदर के प्रखण्ड कृषि कार्यालय में दिनांक-10.06.2026 को
शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 अन्तर्गत आयोजित प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खरीफ वर्ष-2026 में खेती से सम्बंधित जानकारी, खेत बचाओ अभियान, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों की खेती की जानकारी दी गयी। समेकित कृषि प्रणाली एवं फसल अवशेष प्रबंधन रसायन मुक्त खेती, देशी खाद बनाने की तकनीकी, लघु सिचाई योजना, नलकूप योजना, उद्यान सम्बंधी जानकारी एवं कृषि विभाग, आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें उपस्थित विष्णुपूरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि-श्री चन्दन सिंह, उप परियोजना निदेशक-शमशेर आलम, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी-श्री आनन्द कुमार, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक-श्री रविप्रकाश सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक-श्री रविन्द्रनाथ, कृषि समन्वयक-श्री विनोद कुमार सिंह, श्री अभिषेक कुमार वर्मा, श्री शम्भूनाथ सिंह, मिथुन कुमार एवं अन्य कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार-निरंजन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, मुलायम सिंह यादव मधुसूदन कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य किसान सलाहकार, लेखापाल-नीरू जायसवाल एवं अन्य प्रगतिशिल किसान उपस्थित थे।
Chapra, Saran | Jun 10, 2026