बड़ौद: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 'स्कूल चले हम' प्रवेश उत्सव मंगलवार दोपहर संपन्न
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत स्कूल चले हम प्रवेश उत्सव का आयोजन डग मार्ग स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर मंगलवार दोपहर 2 बजे किया किया गया।इस अवसर पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों का विद्यालय में स्वागत किया गया।कार्यक्रम मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल सिंह राजपूत वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रेश शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।