बरहेट: बरहेट के इस्कॉन मंदिर में चोरी, चोरों ने करीब ₹70000 के जेवरात और अन्य सामान उड़ाए
सोमवार और मंगलवार की रात इस्कॉन मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया।अज्ञात चोरों ने मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्तियों में लगे सोने चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान उड़ा ले गए।मंदिर प्रबंधन के अनिल भगत ने बताया की चोरी गए आभूषण व सामग्री की कीमत लगभग 70000 होगी।मामले की सूचना मिलने के थाना के एएसआई 1:30 अपराह्न स्थलीय जांच में पहुंचे।