ब्यावर: फूलमालियान पंचायत की व्यायामशाला में घनश्याम सांखला उस्ताद की नियुक्ति, देवड़ा परिवार ने किया स्वागत
Beawar, Ajmer | Sep 30, 2026 ब्यावर.नेहरू गेट के बाहर स्थित क्षेत्रीय फूलमालियान पंचायत संस्था की शिवदल व्यायामशाला में घनश्याम सांखला को उस्ताद पद पर नियुक्त किया गया है।नियुक्ति पर देवड़ा परिवार ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। लालचंद देवड़ा के नेतृत्व में परिवार के सदस्यों ने घनश्याम सांखला को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।