हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर विजयपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद श्रीमती कल्पना मंगल ने महिलाओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने मिलकर भजन-कीर्तन भी किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।