आंवला: आंवला के अजमेर में बेटे ने मां को घर से निकाला, दर-दर भटकने को मजबूर, पुलिस से की शिकायत
Aonla, Bareilly | Mar 27, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के थाना सिरौली के गांव अजमेर में एक वृद्ध महिला को उसके बेटे ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिता की मृत्यु के बाद बेघर हुई महिला दर-दर भटकने को मजबूर है। शुक्रवार सुबह 11 बजे पीड़िता ने सिरौली थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।